देश

कोरोना वायरस से बचने के लिए सिर्फ 20 सेकेंड तक हाथ धोना ही नहीं है काफी, जानें क्या है सही तरीका और कब जरूरी है धोना

कोरोना वायरस से बचने के लिए अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बन पाई है। ऐसे में WHO (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन) ने इस जानलेवा वायरस से बचने का एकमात्र रास्ता बताया है। WHO के मुताबिक सफाई ही इस वायरस से बचने का एक मात्र उपाय है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये आंकड़ा 400 के करीब पहुंच चुका है। वहीं अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से बचने के लिए अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बन पाई है। ऐसे में WHO (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन) ने इस जानलेवा वायरस से बचने का एकमात्र रास्ता बताया है। WHO के मुताबिक सफाई ही इस वायरस से बचने का एक मात्र उपाय है।

WHO के अनुसार, यदि इंसान अपने आस-पास साफ सफाई का ध्यान रखे, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आए और समय-समय पर नियमित रूप से हाथ धोए तो इस कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। हालांकि ये जानकारी इतनी फैलने के बावजूद अभी तक कई लोगों को हाथ धोने की सही प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं है।

हाथ धोने के लिए किन चीजों का होना जरूरी?

हाथ धोने के लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें तो बेहतर होगा। साथ ही आपके पास साबुन या सैनेटाइजर जैसे लिक्विड की व्यवस्था होनी चाहिए। WHO के दिशा निर्देशों के मुताबिक हाथ धोते वक्त करीब 20 सेकेंड तक उन्हें अच्छे से मलें। हाथ धोने के बाद उन्हें तौलिए या ड्रायर से साफ करना न भूलें।

क्या है हाथ धोने का सही तरीका?

हाथ धोते वक्त हथेलियों को आपस में रगड़ें। दोनों हाथों की उंगलियों को जोड़कर मलें। अंगूठों को अच्छे से हल्के-हल्के रगड़ना न भूलें। हाथ के पिछले हिस्से पर भी साबुन लगाएं। हाथों को कलाई तक धोएं। हाथ धोने के बाद उन्हें किसी साफ कपड़े या तौलिए से पोछें। कुछ लोग जल्दबाजी में इस प्रक्रिया के तहत हाथ नहीं धोते हैं। ऐसे में हाथ धोने का असर उतना नहीं होगा। इसलिए WHO द्वारा बताए गए तरीके से साफ-सफाई करके ही इस वायरस से बचाव किया जा सकता है।

हाथ कब धोना जरूरी?

आंख, नाक या मुंह पर हाथ लगाने के बाद तुरंत धोएं। मुंह पर हाथ रखकर खांसने या छींकने के बाद हमेशा हाथ धोएं। खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोएं। इसके अलावा किसी अजनबी व्यक्ति के संपर्क में आने या सरफेस पर हाथ लगने के बाद हाथों को अच्छी तरह से धोएं। इसके अलावा, शौच के बाद हाथ अच्छे से धोना न भूलें। विभिन्न प्रकार के केमिकल को हाथ लगाने के बाद हैंड वॉश करें। टॉयलट जाने के बाद हमेशा हाथ धोएं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी के घर के बाहर पुलिस बैरिकेड्स लगाए गए, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे

  • ,
  • दिल्लीः कनॉट प्लेस में दुकानें 6:30 बजे तक बंद करने के आदेश से हड़कंप, केजरीवाल ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

  • ,
  • खेल: अभिनव बिंद्रा बोले- आत्मविश्वास जगाने वाली शिक्षा प्रणाली की जरूरत और जिम्बाब्वे को लगा बड़ा झटका

  • ,
  • यादों में महमूद: जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

  • ,
  • सिनेजीवन: कमल हासन बोले- बच्चों को जवाब की जगह मिल रही हैं लाठियां और थलपति विजय की आखिरी फिल्म पर इमोशनल हुए अरुण विजय