देश

यूपी में कोरोना का कहर जारी, मथुरा में 46 और आगरा में 24 नए मामले दर्ज

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में जहां मथुरा ने कोविड -19 के 46 नए मामले दर्ज किए, वहीं आगरा में 24, मैनपुरी में 32, एटा में 23, फिरोजाबाद में 33 और कासगंज में 13 मामले दर्ज किए गए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश में भी इस साल गणेश चतुर्थी समारोह बेहद सादगी से मनाया जाएगा क्योंकि कोविड-19 संक्रमण को बढ़ते देख अधिकारियों ने जुलूसों पर प्रतिबंध लगा दिया है। पिछले 24 घंटों में जहां मथुरा ने कोविड -19 के 46 नए मामले दर्ज किए, वहीं आगरा में 24, मैनपुरी में 32, एटा में 23, फिरोजाबाद में 33 और कासगंज में 13 मामले दर्ज किए गए।

आगरा जिले में अब तक 105 मौतें हो चुकी हैं और 2,445 मामले सामने आ चुके हैं। वर्तमान में यहां सक्रिय मामलों की संख्या 271 है और 2,069 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। यहां रिकवरी दर 84.62 फीसदी है। जिले में अब कुल 152 कंटेनमेंट जोन हैं।

मथुरा जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी और श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद रहेंगे। आमतौर पर ब्रज मंडल में धूमधाम से मनाई जाने वाली राधाष्टमी (राधा का जन्मदिन) का उत्सव इस साल मंदिरों तक ही सीमित रहेगा। तीर्थयात्रियों को बरसाने में राधा रानी के मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस बीच, राज्य सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि वह सामुदायिक स्तर पर फैले वास्तविक संक्रमण का पता लगाने के लिए आगरा सहित उप्र के कई जिलों में व्यापक स्तर पर सीरो सर्वे कराए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कोलकाता में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 9 लोगों की मौत, झारखंड में रद्द हुईं 44 परीक्षाएं

  • ,
  • दिल्लीः पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार, एसटीपी टेंडर घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप, ACB ने की कार्रवाई

  • ,
  • अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले- पीडीए के दबाव में सहयोगियों को सीटें देने की तैयारी, प्लान होगा फेल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी रिफाइनरी पर हूती का बड़ा ड्रोन हमला और ट्रंप बोले- किम जोंग ने दिया सकारात्मक जवाब