देश

सीबीआई लुकआउट सर्कुलर के खिलाफ आकार पटेल की याचिका पर अदालत ने आदेश सुरक्षित रखा

दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के पूर्व प्रमुख आकार पटेल की याचिका को सुरक्षित रख लिया, जिन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जारी लुकआउट सकरुलर को चुनौती देने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के पूर्व प्रमुख आकार पटेल की याचिका को सुरक्षित रख लिया, जिन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जारी लुकआउट सकरुलर को चुनौती देने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।


राउज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पवन कुमार ने पटेल के वकील तनवीर अहमद मीर की दलीलों पर गौर करने के बाद गुरुवार को शाम चार बजे फैसला सुनाने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान, मीर ने तर्क दिया कि सकरुलर बिना किसी प्रक्रिया के जारी किया गया है। उन्होंने इसे वापस लेने की मांग की।

मीर ने सम्मानीय लेखक के मौलिक अधिकारों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल द्वारा जांच एजेंसी को सहयोग नहीं करने का कोई सवाल ही नहीं है।

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक आकार पटेल को एफसीआरए (विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम, 2010) मामले में सीबीआई द्वारा उनके खिलाफ जारी लुकआउट सकरुलर का हवाला देते हुए बुधवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर देश छोड़ने से रोक दिया गया था।

वह अमेरिका जा रहे थे। पटेल ने पहले 2002 के गुजरात दंगों से संबंधित विषयों पर काम किया था और एक रिपोर्ट 'राइट्स एंड रॉन्ग' प्रस्तुत की थी। इसके अलावा वह भारत और पाकिस्तान में प्रकाशनों के लिए कॉलम भी लिखते रहे हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार