देश

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल हुआ सस्ता, फिर भी देश में बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

देश की जनता पर तेल की कीमतों की मार जारी है। शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़े हैं। कच्चे तेल में पिछले सत्र की गिरावट के बाद रिकवरी आई है। बावजूद इसके देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया देश में फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को बढ़ोतरी जारी रही। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 12 पैसे बढ़कर 82.48 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं, डीजल का दाम लगातार छठे दिन की वृद्धि के साथ 74.90 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं, कोलकाता में भी पेट्रोल का दाम 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 84.31 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 76.75 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा है।

मुंबई में भी शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई और देश की आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 87.94 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं, डीजल 78.51 रुपये प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल 85.73 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा। वहां भी पेट्रोल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ। चेन्नई में डीजल 79.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

शुक्रवार को कच्चे तेल में पिछले सत्र की गिरावट के बाद रिकवरी आई है। बावजूद इसके देश में पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हो रहा है, लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल महंगा हो रहा है। खबरों के मुताबिक, 8 दिनों में एक बैरल कच्चे तेल की कीमत करीब 5 डॉलर घटी है, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की बजाय तेल के दाम करीब 2 रुपये बढ़ गए।

Published: undefined

ब्रेंट क्रूड का दिसंबर सौदा इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 80.77 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था, जबकि पिछले सत्र में 79.80 पर आ गया था। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 71.34 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

भारतीय वायदा बाजार में भी शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल का अक्टूबर वायदा 20 रुपये की तेजी के साथ 5,275 रुपये प्रति बैरल पर बना हुआ था। पिछले सत्र में कच्चा तेल वायदा करीब तीन फीसदी लुढ़का था।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...