देश

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के समय दिल्ली बीजेपी की वेबसाइट हैक, बीजेपी को बनाया ‘बीफ पार्टी’ 

दिल्ली बीजेपी की वेबसाइट हैक कर ली गई है। हैकर्स ने वेबसाइट के कई पेजों को बीफ व्यंजनों के आइटम्स में बदल दिया। यहां हैक करके पूरा मेन्यू बदल दिया गया। मेन पेज पर कई जगहों पर बीफ शब्द को जोड़ दिया गया।

दिल्ली बीजेपी की वेबसाइट हैक
दिल्ली बीजेपी की वेबसाइट हैक 

एक तरफ जहां आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत हुई वहीं दूसरी तरफ दिल्ली बीजेपी की वेबसाइट हैक कर ली गई है। हैकर्स ने वेबसाइट के कई पेजों को बीफ व्यंजनों के आइटम्स में बदल दिया। यहां हैक करके पूरा मेन्यू बदल दिया गया। मेन पेज पर कई जगहों पर बीफ शब्द को जोड़ दिया गया। जैसे, बीजेपी के बारे में जानने की जगह बीफ को जानें कर दिया गया। बीजेपी इतिहास को बदल कर बीफ इतिहास दिया गया। हैकिंग का ये हमला उस समय हुआ जब नरेंद्र मोदी सरकार नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में पद की शपथ ले रही थी।

शुरुआत में ये वेबसाइट पूरी हैक हुई और फुल स्क्रीन पर बीफ की तस्वीर डाली गई। हालांकि बाद में होम पेज को ठीक किया गया। वेबसाइट को Shadow_V1P3R द्वारा हैक किया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 30 May 2019, 9:45 PM IST