देश

दिल्ली चुनाव: 'ओखला विधानसभा में 10 साल से नहीं हुआ कोई काम', अरीबा खान का दावा- हम जीतेंगे चुनाव

ओखला विधानसभा सीट पर चुनावी मुद्दों पर उन्होंने कहा कि ओखला विधानसभा मुद्दों का भंडार बन चुका है। सीवर सिस्टम, बिजली मीटर, स्कूल, अस्पताल, ट्रैफिक मैनेजमेंट सहित ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर बीते 10 साल से काम नहीं हुआ है।

ओखला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अरीबा खान
ओखला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अरीबा खान  फोटो: IANS

ओखला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अरीबा खान ने गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "मुझे उम्मीद है कि ओखला विधानसभा सीट से चुनाव जीतेंगे।"

कांग्रेस प्रत्याशी ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहती हूं कि मुझे इस विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है। 2022 में हुए नगर निगम चुनाव में हमने पार्टी को मजबूत करने का काम किया था। ओखला विधानसभा की पांच वार्ड पर दो पर जीत हासिल की थी। मुझे उम्मीद है कि यह चुनाव हम जीतेंगे।

ओखला विधानसभा सीट पर चुनावी मुद्दों पर उन्होंने कहा कि ओखला विधानसभा मुद्दों का भंडार बन चुका है। सीवर सिस्टम, बिजली मीटर, स्कूल, अस्पताल, ट्रैफिक मैनेजमेंट सहित ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर बीते 10 साल से काम नहीं हुआ है। 10 साल यहां पर स्थानीय विधायक द्वारा विकास का कार्य नहीं कराया गया। स्थानीय विधायक भ्रष्टाचार की वजह से जेल में रहे और विधानसभा के लोग मुलभूत सुविधाओं से वंचित रहे। विधायक ने सीधे तौर पर विधानसभा को दरकिनार कर दिया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल आरएसएस बैकग्राउंड से आते हैं। इसलिए उन्होंने ओखला को सड़ने के लिए छोड़ दिया है। ओखला विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भेदभाव किया है। यहां के लोगों को लेकर वो गंभीर नहीं हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी ने अमानतुल्लाह खान को 'टेम्परेरी विधायक' करार देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने पिछले पांच सालों में क्षेत्र के लिए कोई महत्वपूर्ण काम नहीं किया। अरीबा खान ने यह भी कहा कि ओखला के लोग एक स्थायी विधायक चाहते हैं, जो उनकी समस्याओं को समझे और उनका समाधान कर सके।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान होंगे और नतीजों की घोषणा आठ फरवरी को होगी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप