देश

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा, जानें क्या रही इस्तीफा देने की वजह

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार, बैजल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंपा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार, बैजल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंपा है। पूर्व आईएएस अधिकारी बैजल को 31 दिसंबर 2016 को राष्ट्रीय राजधानी का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्होंने नजीब जंग की जगह ली थी।

गौरतलब है कि उपराज्यपाल के तौर पर उनका कार्यकाल के 5 साल 31 दिसंबर 2021 को पूरे हो गए थे। हालांकि, दिल्ली के उपराज्यपाल का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है।

हालांकि उनके कार्यकाल में दिल्ली की केजरीवाल सरकार से कई बार तकरार की खबरें भी आईं। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामले में भी उपराज्यपाल से सराकर की अनबन हुई थी। मंत्री सत्येंद्र जैन की बजाय खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी अनिल बैजल को चिट्ठी लिखकर सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की कमी को पूरा करने की अपील की थी।

एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 1969 बैच के आईएएस अधिकारी बैजल ने 31 दिसंबर, 2016 से 18 मई, 2022 तक पांच साल और चार महीने की अवधि के लिए दिल्ली के 21वें उपराज्यपाल के तौर पर कार्य किया।


बैजल ने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान केंद्रीय गृह सचिव के तौर पर भी काम किया था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 May 2022, 6:34 PM IST

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत