देश

दिल्ली MCD चुनाव: थम गया चुनावी शोर, आखिरी दिन सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत, 4 दिसंबर को मतदान

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव का प्रचार शुक्रवार शाम 6 बजे थम गया। एमसीडी के सभी 250 वार्डों पर 4 दिसंबर रविवार को मतदान है, जहां पर 1349 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव का प्रचार शुक्रवार शाम 6 बजे थम गया। एमसीडी के सभी 250 वार्डों पर 4 दिसंबर रविवार को मतदान है, जहां पर 1349 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने से बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है। वैसे देखा जाए तो एमसीडी का चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है।

Published: undefined

बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होगी। एमसीडी चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। कुल 250 वार्डों के लिए मतदान होगा। वहीं इसके नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे।

Published: undefined

गौरतलब है कि इस बार एमसीडी चुनाव में वार्डों की संख्या कम कर दी गई है। इससे पहले 272 वार्ड में चुनाव हुए थे। परिसीमन के बाद वार्ड की संख्या घट गई है। ऐसे में इस बार 250 वार्ड में चुनाव हो रहा है।

Published: undefined

दिल्ली एमसीडी चुनाव में 250 पार्षद सीटों के लिए 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 382 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने कैंडिडेट उतारे हैं, जबकि कांग्रेस के 247 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे रहे हैं। जेडीयू 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो एआईएमईआईएम ने 15 कैंडिडेट उतारे हैं। बीएसपी ने 174, इंडियन मुस्लिम लीग ने 12, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने 3, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने चार, एनसीपी ने 29 और सपा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक-एक सीट पर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।

Published: undefined

प्रचार के दौरान, सभी पार्टियों ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोले। भारतीय जनता पार्टी नगर निगम में पिछले 15 साल से सत्ता में है और लगातार चौथे कार्यकाल पर पार्टी की नजर है। आम आदमी पार्टी ने नगर निगम में भाजपा के 15 साल के कार्यकाल के दौरान कचरा कुप्रबंधन को लेकर पार्टी पर निशाना साधते हुये कहा कि भगवा पार्टी ने दिल्ली को कूड़े के तीन पहाड़ दिए हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • 'BJP प्रायोजित महंगाई की आग से जनता के पसीने छूट रहे', खड़गे का सवाल- अपनी सरकार की लूट पर भी कभी कुछ बोलिए, मोदी जी?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: SC ने SIR को ठहराया वैध, कहा- प्रक्रिया में कोई खामी नहीं, EC के पास वोटर लिस्ट जांच का पूरा अधिकार

  • ,
  • 'उनका दूरदर्शी नेतृत्व सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा', कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर पंडित नेहरू को किया याद

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट ने SIR को ठहराया सही, कहा- निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी, EC को वोटर लिस्ट जांचने का पूरा अधिकार

  • ,
  • ग्रेट निकोबार मुद्दे पर जयराम रमेश का पलटवार, बोले- आदिवासी अधिकारों की जानबूझकर अनदेखी की जा रही