देश

खराब मौसम के बीच फंसी दिल्ली-श्रीनगर इंडिगो फ्लाइट, डर से कांपे लोग, देखें वायरल वीडियो

एयरलाइन ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, ''इंडिगो की दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली उड़ान 6ई6125 को रास्ते में खराब मौसम का सामना करना पड़ा। चालक दल ने सभी परिचालन प्रोटोकॉल का पालन किया और उड़ान श्रीनगर में सुरक्षित उतरी।''

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली से श्रीनगर जा रहा इंडिगो का एक विमान सोमवार को खराब मौसम में फंस गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में लोगों का डर साफ देखा जा सकता है। सोमवार को इंडिगो की उड़ान 6ई6125 दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से शाम 5:25 बजे रवाना हुई थी। भारी बारिश के चलते इसे मुसीबत का सामना करना पड़ा़।

Published: undefined

वीडियो में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लोग विमान के हिलने से काफी परेशान हैं। ऐसे में कई लोगों को प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है।

Published: undefined

एयरलाइन ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, ''इंडिगो की दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली उड़ान 6ई6125 को रास्ते में खराब मौसम का सामना करना पड़ा। चालक दल ने सभी परिचालन प्रोटोकॉल का पालन किया और उड़ान श्रीनगर में सुरक्षित उतरी।''

इसमें कहा गया, ''खराब मौसम के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।''

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे डीके शिवकुमार, चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे सीएम पद की शपथ

  • ,
  • खेल: BCCI की 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची में सूर्यवंशी शामिल और फाइनल में GT पर RCB का पलड़ा भारी!

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए, 3 जून को लेंगे शपथ

  • ,
  • अमेरिका-ईरान डील की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, छह हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा क्रूड

  • ,
  • सिनेजीवन: दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय को लेकर फैली अफवाहों पर लगाया विराम और केएल राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी