
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दलों ने “भारत की अवधारणा” की रक्षा के लिए शुक्रवार को संसद में परिसीमन से जुड़े विधेयक को खारिज किया।
Published: undefined
तमिलनाडु के पोन्नेरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत केंद्र सरकार 16 अप्रैल को एक नया विधेयक लेकर आई और दावा किया कि वह महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की कोशिश कर रही है, जबकि उनके अनुसार यह विधेयक 2023 में ही पारित हो चुका है।
Published: undefined
उन्होंने आरोप लगाया, “कथित महिला विधेयक में परिसीमन छिपाया गया था। इसका उद्देश्य भारत संघ में तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व को कम करना था... बीजेपी ने दक्षिणी राज्यों, छोटे राज्यों और पूर्वोत्तर राज्यों की ताकत को कमजोर करने के लिए परिसीमन से जुड़ा कदम उठाया था।”
Published: undefined
उन्होंने कहा, “हमने संसद में उस विधेयक को खारिज किया, जिसमें परिसीमन छिपा हुआ था; हमने भारत की अवधारणा की रक्षा के लिए इसे खारिज किया।”
गांधी ने कहा कि भारत राज्यों का एक संघ है और हर एक राज्य की अपनी आवाज होनी चाहिए, उसे खुद को अभिव्यक्त करने की स्वतंत्रता तथा अपनी परंपराओं की रक्षा करने का अधिकार मिले।
पीटीआई के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined