देश

Weather Update: पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाया, अधिकतर इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी

इस बीच, दोनों राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रही। हरियाणा में, नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और अमृतसर, लुधियाना और अंबाला समेत कई स्थानों पर दृश्यता शून्य हो गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

पिछले कुछ दिनों से दोनों राज्यों के बड़े हिस्से में घना कोहरा छाया हुआ है और शनिवार को अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, अंबाला, हिसार और करनाल समेत कई जगहों पर दृश्यता शून्य हो गई। चंडीगढ़ में भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।

Published: undefined

इस बीच, दोनों राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रही। हरियाणा में, नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिसार में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस जबकि गुरुग्राम और भिवानी में छह-छह डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जींद में 6.6 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Published: undefined

पंजाब के संगरूर और बठिंडा में भी कड़ाके की ठंड रही, दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.1 डिग्री और 5.2 डिग्री रहा। अमृतसर और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान क्रमशः 7.3 डिग्री और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लुधियाना और मोहाली में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.4 डिग्री और 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined