
लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान हो चुके हैं। इसी बीच मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर लोगों में बहुत असमंजस है। लोगों के मन में शंका का भाव है।
Published: undefined
सपा सांसद डिंपल यादव ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बहुत सारे लोग इसे लेकर सवाल कर रहे हैं। पिछले चुनाव में लोगों ने यह बात बोली है कि हमने वोट इस पार्टी को दिया था, लेकिन हमारा वोट निकला नहीं है। एक तरह की स्पष्टता होनी चाहिए। भले ही ईवीएम सही हो तो भी गांव और शहर के लोग चाहते हैं कि बैलेट पेपर से चुनाव हो।
Published: undefined
दूसरी तरफ अपर्णा यादव की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद मैनपुरी से बीजेपी उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चाओं पर डिंपल यादव ने कहा कि मुझे इस बात का संज्ञान नहीं है। मैं क्षेत्र में हूं। मैं समझती हूं कि सपा बहुत मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। लोगों का सहयोग-प्यार मिल रहा है।
Published: undefined
उन्होंने कहा कि चुनावी बॉन्ड की सच्चाई सामने आनी चाहिए। चुनावी बॉन्ड का सिस्टम पहले कौन लेकर आया था, यह सवाल भी है। सुप्रीम कोर्ट इस तरह से फैसले करेगा तो बहुत सारी चीजें लाइन पर आ जाएंगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined