देश

DMK ने बीजेपी नेता करांदलाजे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, निर्वाचन आयोग ने मांगी रिपोर्ट

तमिलनाडु की मदुरै पुलिस ने करांदलाजे पर विभिन्न समूहों के बीच ‘शत्रुता को बढ़ावा देने’ का मामला दर्ज किया है। उनकी टिप्पणी पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और अन्य डीएमके नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

निर्वाचन आयोग ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) द्वारा आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के बारे में की गई शिकायत के आधार पर बुधवार को कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता शोभा करांदलाजे के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निर्वाचन आयोग ने इसी के साथ 48 घंटे के भीतर मामले पर अनुपालन रिपोर्ट भी तलब की है।

डीएमके ने करांदलाजे पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दावा किया है कि एक मार्च को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में संवर्धित विस्फोट उपकरण (आईईडी) के जरिये किए गए धमाके के लिए तमिलनाडु का एक व्यक्ति जिम्मेदार था। डीएमके ने इस बयान को लेकर करांदलाजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दिन में निर्वाचन आयोग को दी गई अपनी शिकायत में डीएमके ने कहा कि मंत्री के बयान ने तमिलनाडु के लोगों को ‘चरमपंथी’ के रूप में प्रचारित किया है।

करांदलाजे ने मंगलवार को बेंगलुरु में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा, ‘‘कर्नाटक में कानून-व्यवस्था खराब हो गई है। तमिलनाडु से आए लोग यहां बम लगाते हैं, दिल्ली से आए लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हैं और केरल से आए लोग तेजाब से हमले में शामिल थे।’’ हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी और कहा कि वह अपना बयान वापस ले रही हैं।

इस बीच, तमिलनाडु की मदुरै पुलिस ने करांदलाजे पर विभिन्न समूहों के बीच ‘शत्रुता को बढ़ावा देने’ का मामला दर्ज किया है। उनकी टिप्पणी पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और अन्य डीएमके नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: एमबाप्पे और मेस्सी ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में सबसे आगे और मिस्र की फुटबॉल टीम का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गन्ने का रस, नोट और गडकरी के मास्क, इथेनॉल-मिश्रित तेल के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

  • ,
  • ललिता हत्याकांड पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'हाथरस से लेकर उन्नाव तक वही पैटर्न, दोषियों को बचा रही है सरकार'

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेषः भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर, विरह वेदना की गाथा 'बिदेसिया' 109 साल बाद भी अमर

  • ,
  • सिनेजीवन: सोहा के पॉडकास्ट में शमिता शेट्टी ने बयां किया अपना दर्द और राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आर्यन खान