देश

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष ने देशवासियों को दी ईद की बधाई

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ईद-उल-फितर के मौके पर देशवासियों को मुाबरकबाद दी। राष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि यह पर्व लोगों में दान, बंधुत्व और करुणा के प्रति विश्वास बढ़ाता है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ईद-उल-फितर के मौके पर देशवासियों को मुाबरकबाद दी। राष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि यह पर्व लोगों में दान, बंधुत्व और करुणा के प्रति विश्वास बढ़ाता है।

उन्होंने कहा, "सभी देशवासियों को ईद मुबारक, विशेष रूप से भारत और विदेशों में रहने वाले हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को। ईद-उल-फितर त्योहार दान, बंधुत्व और करुणा में हमारे विश्वास को मजबूत करता है। इस खुशी के मौके पर सभी के जीवन में आनंद और समृद्धि आए।"

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि यह त्योहार "मानव जाति को अपने दैनिक कार्यों और आचरण में सच्चाई और करुणा के मूल्यों को समाहित करने के लिए प्रेरित करता है।" मोदी ने ट्विटर के जरिए लोगों को ईद की मुबारकबाद दी और कहा, "यह विशेष दिन हमारे समाज में सद्भाव, करुणा और शांति की भावना को प्रज्वलित करें। सभी को खुश रहने का आशीर्वाद मिले।"

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और स्मृति ईरानी, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी से गिरा तापमान

  • ,
  • केरल चुनाव: कांग्रेस ने 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जानें किस दिग्गज को कहां से मिला टिकट

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अमेरिका-इजराइल युद्ध से ऊर्जा बाजारों में मची उथल-पुथल, अमेरिका ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है

  • ,
  • असम चुनाव: कांग्रेस ने कांग्रेस ने 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान ने इजराइल के हमले के बाद खाड़ी में गैस फील्ड और रिफाइनरियों पर किए हमले और ट्रंप की धमकी