देश

चार राज्यों में उपचुनाव की घोषणा, जानिए कहां कब होगी वोटिंग

निर्वाचन आयोग ने रविवार को चार राज्यों में चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की। त्रिपुरा, केरल, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में 23 सितंबर को उपचुनाव होगा।  

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

निर्वाचन आयोग ने रविवार को चार राज्यों में चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की। त्रिपुरा, केरल, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में 23 सितंबर को उपचुनाव होगा। जिन सीटों के लिए उपचुनाव होना है, वे हैं त्रिपुरा की बाधारघाट (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित), छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) केरल की पाला और उत्तर प्रदेश की हमीरपुर।

उपचुनाव की वैधानिक अधिसूचना बुधवार को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर है। मतदान 23 सितंबर को होगा और मतगणना 27 सितंबर को होगी।

निर्वाचन आयोग के बयान के मुताबिक, चारों राज्यों के उपचुनाव वाले जिले या विधानसभा क्षेत्र के हिस्से में वैधानिक अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

चारों राज्यों के उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्र में इस साल पहली जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची में शामिल मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

त्रिपुरा की बाधारघाट सीट भाजपा विधायक दिलीप सरकार के निधन के कारण रिक्त है। पांच बार कांग्रेस विधायक रहे सरकार साल 2017 में सात अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। लंबे समय तक बीमार रहने के बाद दिलीप सरकार का निधन इसी साल पहली अप्रैल को हो गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 26 Aug 2019, 10:18 AM IST

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार