देश

'BJP के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है हर परियोजना', अखिलेश ने हमीरपुर की घटना पर योगी सरकार को घेरा

सरकारी परियोजनाओं में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “यह गंभीर चिंता का मामला है कि बीजेपी के कार्यकाल में हर निर्माण परियोजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है।

अखिलेश ने हमीरपुर की घटना पर योगी सरकार को घेरा
अखिलेश ने हमीरपुर की घटना पर योगी सरकार को घेरा फोटोः IANS

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार, बार बार ढांचागत विफलता के लिए जिम्मेदार है।

अखिलेश ने हमीरपुर जिले में एक निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने और छह मजदूरों की मृत्यु होने की घटना के बाद यह आरोप लगाया।

Published: undefined

इस घटना को अत्यंत दर्दनाक करार देते हुए अखिलेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह बहुत दुखद खबर है कि हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से छह लोगों की मृत्यु हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई जानी चाहिए और मृतकों का गरिमापूर्ण अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए। साथ ही उनके परिजनों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।”

सरकारी परियोजनाओं में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “यह गंभीर चिंता का मामला है कि बीजेपी के कार्यकाल में हर निर्माण परियोजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। हर परियोजना में अक्सर 50 प्रतिशत से अधिक कमीशन मांगने की भाजपा की व्यवस्था इस मुद्दे का मुख्य कारण है।”

Published: undefined

सपा प्रमुख ने कहा, “कहीं पुल गिरता है तो कहीं पानी की टंकी गिरती है, कहीं रेलवे स्टेशन की दीवार गिरती है तो कहीं भवनों की छत से पानी लीक करता है। यदि हवा से पुल गिर जाता है तो सोचिए जब वाहनों का आवागमन होगा तो कितनी भयावह स्थिति होगी।”

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस घटना में प्रभावित लोगों की सहायता करने की अपील करते हुए कहा, “हम हमारे स्थानीय कार्यकर्ताओं को प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की अपील करते हैं।”

Published: undefined

उल्लेखनीय है कि हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर आंधी के बाद एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार की सुबह ढहने से छह श्रमिकों की मृत्यु हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब तीन बजे घटी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50,000-50,000 रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined