देश

शारदा चिटफंड केस में बीजेपी नेताओं के इशारे पर काम कर रही सीबीआई: कोलकाता के पूर्व कमिश्नर

शारदा चिटफंड केस में सीबीआई ने कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। इस पर कोर्ट ने राजीव कुमार को नोटिस जारी किया था, जिसके जवाब में राजीव ने एक हलफनामा दाखिल किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बहुचर्चित शारदा चिटफंड केस में कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर दिया है। राजीव ने अपने हलफनामे में कहा है कि ऐसा लगता है कि बीजेपी नेता मुकुल रॉय और कैलाश विजयवर्गीय के इशारे पर सीबीआई इस केस में काम कर रही है।

दरअसल कुछ समय पहले सीबीआई की तरफ से शारदा चिटफंड मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गयी थी। इस याचिका में सीबीआई ने कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ करने की मांग की थी। सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राजीव कुमार को नोटिस जारी किया था, जिसका जवाब उन्होंने दिया है।

पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार की गिरफ्तारी को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा था कि मोदी सरकार की दखलअंदाजी की वजह से सीबीआई की टीम गलत तरीके से राजीव को गिरफ्तार कर रही है। रजीव की गिरफ्तारी रुकवाने के लिए ममता बनर्जी धरने पर बैठी गई थीं, जिसके बाद ममता और सीबीआई की ये जंग सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गयी थी।

उस समय इस मामले में सीबीआई की अर्जी पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस गोगोई ने कहा था कि अगर कोलकाता पुलिस ने सबूतों को मिटाने की कोशिश की भी है, तो कोर्ट में इसके सबूत लेकर आएं। हम उनके खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई करेंगे कि उनको ऐसा करने पर पछताना पड़ेगा।

अगले दिन सीबीआई की तरफ से कोई सबूत न दिए जाने पर कोर्ट ने राजीव की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए कहा था कि सीबीआई राजीव से सिर्फ पूछताछ कर सकती है, उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती। इसके बाद सीबीआई की टीम ने राजीव से शिलोंग में पूछताछ की थी।

बता दें कि पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें भेजे गए उस नोटिस के जवाब में हलफनामा दाखिल किया है जिसमें सुप्रीम कोर्ट से सीबीआई टीम ने राजीव को गिफ्तार करके पूछताछ करने के मांग की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?