देश

पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने बनाई राजनैतिक पार्टी, शहला रशीद हुईं शामिल

कश्मीर के पहले यूपीएससी टॉपर शाह फैसल ने जनवरी 2019 में कश्मीर में न थमने वाली हत्याओं को देखते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से इस्तीफा दे दिया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोक सेवा आयोग की परीक्षा में टॉप करने वाले पहले कश्मीरी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने रविवार को श्रीनगर के राजबाग में रैली के दौरान अपनी राजनैतिक पार्टी का एलान किया है। फैसल ने अपनी पार्टी का नाम ‘जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट’ रखा है। इस दौरान दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष शहला रशीद भी फैसल की पार्टी में शामिल हुई हैं। रैली का आयोजन गिंदुन मैदान में किया गया।

फैसल कश्मीर के पहले यूपीएससी टॉपर हैं। जनवरी 2019 में फैसल ने कश्मीर में न थमने वाली हत्याओं को देखते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से इस्तीफा दे दिया था। फैसल ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा था कि, भारतीय रिजर्व बैंक, केंद्रीय जांच ब्यूरो और राष्ट्रीय जांच एजेंसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को वह अपने लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहा है।

फैसल ने कहा था कि सरकार द्वारा देश के संवैधानिक संस्थानों को नष्ट किया जा रहा है, इसे रोकने की आवश्यकता है। इस्तीफा देने के बाद से पूर्व आईएएस अधिकारी फैसल राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छ और पारदर्शी राजनीति के लिए युवाओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पहल का समर्थन करने के लिए जनवरी में चंदा जुटाने का अभियान भी शुरू किया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मुंबई में SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, कहा- ये सिर्फ ट्रेलर, जंतर-मंतर पर होगा फाइनल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मुंबई में SIR के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा, कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है...

  • ,
  • अर्थतंत्र की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस व्यापार को देंगे नई गति और अगले हफ्ते 0.25% बढ़ सकता है रेपो रेट

  • ,
  • 'जिंदा भूतों' का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी युवा कांग्रेस, चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग

  • ,
  • खेल: भारत-पाक एशियाड फाइनल में उपस्थित नहीं होंगे मोहसिन नकवी और युवराज बोले-भारतीय टीम में वर्ल्ड कप जीतने की क्षमता