देश

फेक न्यूज़ के खिलाफ फेसबुक की एक और पहल, फर्जी खबरों पर लगाम कसने के लिए कर सकती है पत्रकारों की भर्ती 

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर अपने दो अरब वैश्विक यूजरों के लिए और ज्यादा उच्च गुणवत्ता की खबरें कैसे दी जाए, इस दिशा में कदम उठाया जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

सोशल प्लेटफॉर्म पर फर्जी खबरों से बेहतर तरीके से निपटने और अपने कंटेंट की गुणवत्ता सुधारने के लिए फेसबुक नई पीढ़ी के डिजिटल युग में पत्रकारों और समाचार प्रकाशकों को नौकरी दे सकता है। यूरोप की सबसे बड़ी प्रकाशक एक्सेल स्प्रिंगर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मैथिएस डॉफ्नर से बात करते हुए फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर अपने दो अरब वैश्विक यूजरों के लिए और ज्यादा उच्च गुणवत्ता की खबरें कैसे दी जाए, इस दिशा में कदम उठाया जाएगा।

मार्क ने कहा, “मुझे नहीं पता कि आपके हिसाब से फेसबुक पर कितने फर्जी खाते हैं, लेकिन यह बहुत बड़ी संख्या प्रतीत होती है। कुछ लोग कहते हैं 70 करोड़ हैं। मुझे बिल्कुल नहीं पता, लेकिन इससे बेहद गंभीर समस्या की तरह निपटना होगा।”

उन्होंने कहा, “हमें कुछ पत्रकारों, संवाददाताओं और बड़े विदेशी नेटवर्क्‍स को यह काम देना होगा और वे यह काम निशुल्क नहीं करेंगे।” जुकरबर्ग ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करने पर ध्यान देंगे कि फेसबुक पर सैकड़ों, हजारों पत्रकारों, ब्लॉगरों, डिजिटल स्थानीय प्रकाशकों को क्या आकर्षित करता है कि वे प्लेटफॉर्म पर अपना सर्वश्रेष्ठ कंटेंट साझा करते हैं।

फेसबुक के सह संस्थापक ने कहा, “हम पत्रकारों से खबरें नहीं बनवाएंगे। हम उनसे सिर्फ यह सुनिश्चित कराना चाहते हैं कि हर उत्पाद ऐसा हो, जिससे लोगों को उच्च गुणवत्ता की खबरें मिलें।”

जुकरबर्ग ने वीडियो के साथ पोस्ट में कहा, “मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम लोगों को भरोसेमंद समाचार प्राप्त करने और दुनिया भर के पत्रकारों की मदद करने वाले समाधान खोजने में मदद करें।”

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा