देश

केरल के बाद हिमाचल प्रदेश पर मंडराया निपाह वायरस का खतरा, नाहन में पेड़ पर मिले मरे हुए चमगादड़

हिमाचल प्रदेश के नाहन में पेड़ पर मरे हुए चमगादड़ों के मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पेड़ पर चमगादड़ों के मरे होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और मृत चमगादड़ों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया हिमाचल प्रदेश में पेड़ पर मरे हुए पाए गए चमगादड़

निपाह वायरस का खतरा पूरे देश पर मंडराने लगा है। केरल में अब तक इस वायरस से 10 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और करीब 15 लोगों का इलाज चल रहा है। इस बीच हिमाचल प्रदेश पर भी निपाह वायरस का खतरा मंडराने लगा है। हिमाचल के नाहन में बर्मापापड़ी पंचायत के बर्मापापड़ी सीनियर सेकंडरी स्कूल परिसर में लगे पेड़ पर दर्जनों चमगादड़ मरे हुए पाए गए हैं। इस पेड़ पर सालों से चमगादड़ रह रहे थे।

पेड़ पर मरे हुए चमगादड़ों के मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पेड़ पर चमगादड़ों के मरे होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और मृत चमगादड़ों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। साथ ही प्रशासन ने निपाह वायरस को लेकर सावधानी बरतने की भी सलाह दी है। हालांकि रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि आखिर इतने सारे चमगादड़ों की कैसे मौत हुई।

वहीं वन विभाग ने निपाह वायरस के खतरे से इनकार किया है। विभाग के डीसी ललित जैन ने कहा कि चमगादड़ों के मरने से किसी भी प्रकार के संक्रमण फैलने की कोई संभावना नहीं पाई गई है। उन्होंने कहा कि लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है। ऐसा कहा जा रहा है कि गर्मी की वजह से अचानक चमगादड़ों की मौत हुई है।

इससे पहले केरल के कोझीकोड में इसी तरह से कुए में मरे हुए चमगादड़ पाए गए थे। कहा जहा रहा है कि मरे हुए चमगादड़ निपाह वायरस से ग्रसित थे, और उन्हीं चमगादड़ों की वजह से केरल में निपाह वायरस फैला है। यही वजह है कि हिमाचल में मरे हुए चमगादड़ों के मिलने की वजह से लोग डरे हुए हैं।

वहीं सरकार ने केरल के अलावा 5 राज्यों को निपाह वायरस को लेकर सावधानी बरतने के लिए अलर्ट जारी किया। इनमें तेलंगाना, गोवा, राजस्थान, गुजरात और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 24 May 2018, 9:46 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल

  • ,
  • कांग्रेस ने IDBI बिक्री प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, जयराम बोले- फेयरफैक्स की बोली खुलने वाले दिन ही...

  • ,
  • नहीं रहे 'कांटे' और 'काबिल' के डायरेक्टर संजय गुप्ता, 59 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

  • ,
  • मानहानि केस: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने जारी किया नया जमानती वारंट