देश

चाइनीज फूड के शौकीन थे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, परिवार के साथ जाते थे फुजिया रेस्टोरेंट

फुजिया रेस्टोरेंट के मैनेजिंग पार्टनर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का परिवार यहां आया करता था और घर पर भी खाना मंगवाते थे। 2008 तक उनकी फैमिली इस रेस्टोरेंट में आई है और उन्होंने खाने का स्वाद चखा है।

चाइनीज फूड के शौकीन थे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
चाइनीज फूड के शौकीन थे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से देश में शौक का माहौल है। हर कोई उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। मनमोहन सिंह जितने शालीन मिजाज के व्यक्ति थे, उतने ही खाने के शौकीन भी थे। 

वह दिल्ली में अलग-अलग जगह जाकर खाने-पीने की चीजों का स्वाद लिया करते थे। ऐसा ही एक रेस्टोरेंट दिल्ली के चाणक्यपुरी के मल्चा मार्ग मार्केट में स्थित है। वह फुजिया रेस्टोरेंट से चाइनीज स्प्रिंग रोल, मोमोज अन्य चीज मंगाकर खाया करते थे। उनकी बड़ी बेटी फुजिया रेस्टोरेंट जाती थीं और अपने पिता के लिए चाइनीज फूड लाया करती थीं।

Published: undefined

फुजिया रेस्टोरेंट के मैनेजिंग पार्टनर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का परिवार यहां आया करता था और घर पर भी खाना मंगवाते थे। 2008 तक उनकी फैमिली इस रेस्टोरेंट में आई है और उन्होंने खाने का स्वाद चखा है।

 उन्होंने कहा, "वह अधिकतर वेज खाना ही खाते थे, इसमें स्प्रिंग रोल और कुछ अन्य वेजिटेरियन डिश शामिल थी। हमारा रेस्टोरेंट 1996 से यहां है और लंबे समय तक मनमोहन सिंह के परिवार के सदस्य हमारे रेस्टोरेंट के टच में रहे हैं। उनकी बेटी भी यहां आती थीं और वह खाना पैक कराकर भी लेकर जाती थीं। मैं मनमोहन सिंह की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करूंगा। वह एक अच्छे शख्स थे।"

Published: undefined

मैनेजर आरव ठाकुर ने कहा, "मनमोहन सिंह का परिवार साल 2008 से पहले हमारे रेस्टोरेंट में आता था। वह खाना पैक कराकर भी लेकर जाते थे। उन्हें वेजिटेरियन खाना पसंद था और उनके परिवार का भी काफी अच्छा व्यवहार रहता था। आज इस दुख की घड़ी में हमारा पूरा रेस्टोरेंट उनके साथ खड़ा है।"

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह अपने घर पर अचेत हो गए थे, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने रात 9.51 बजे अंतिम सांस ली। वह साल 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे थे। शन‍िवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined