देश

सीबीआई ने गाजियाबाद में अपने अधिकारियों के ठिकानों पर मारे छापे, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार सुबह गाजियाबाद में अपने ही अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मारे। हालांकि, सीबीआई के अधिकारी घटनाक्रम पर चुप्पी साधे हुए हैं।

फोटो : IANS
फोटो : IANS 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार सुबह गाजियाबाद में अपने ही अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मारे। हालांकि, सीबीआई के अधिकारी घटनाक्रम पर चुप्पी साधे हुए हैं। एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, भ्रष्टाचार के कुछ मामलों में गाजियाबाद के शिवालिक अपार्टमेंट्स में दो से तीन अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

हालांकि, सूत्रों ने अधिकारियों की पहचान का खुलासा नहीं किया है, क्योंकि एजेंसी ने छापा मारा। उन्होंने बताया कि जिन अधिकारियों पर छापा मारा जा रहा है उनमें से एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक का अधिकारी है। हालांकि, सीबीआई के अधिकारी घटनाक्रम पर चुप्पी साधे हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) उसे शर्मिंदा करने वाले इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है, जिसमें उसके अपने ही अधिकारी बैंको से धोखाधड़ी करने की आरोपी उन कंपनियों से कथित रूप से रिश्वत लेने को लेकर जांच के दायरे में हैं, जिनके खिलाफ एजेंसी जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि कम से कम पांच स्थानों पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ अधिकारी आरोपी कंपनियों से कथित रूप से नियमित भुगतान ले रहे थे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • एसआईआर तत्काल रोका जाए, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे या अभियोजन से कम कुछ भी मंजूर नहींः कांग्रेस

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रधानमंत्री, गृह मंत्री ने ज्ञानेश कुमार को ‘अंपायर’ बनाकर चुनावों में 'मैच फिक्सिंग' कराई: राहुल गांधी

  • ,
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, केदारनाथ यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

  • ,
  • कर्नाटकः शिवकुमार ने एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की

  • ,
  • यादों में देव आनंदः एक्टिंग की 'बाजी' से बने हिंदी सिनेमा के 'गाइड', स्टारडम ऐसा कि आज भी दिवाने हैं लाखों फैंस