देश

देश के सिख समुदाय के लिए अच्छी खबर, करतारपुर साहिब की सालभर वीजा मुक्त यात्रा को पाकिस्तान तैयार

गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एससीएल दास ने पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार वाघा में संयुक्त सचिव स्तर की बैठक के बाद कहा कि प्रतिदिन दोनों प्रकार से व्यक्तिगत रूप से या समूह में पांच हजार तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा जाने की अनुमति होगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश के सिख समुदाय के लिए अच्छी खबर है। पाकिस्तान रविवार को करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के लिए भारतीय पासपोर्ट धारकों और ओसीआई कार्ड धारकों के लिए सालभर की वीजा-मुक्त यात्रा की अनुमति देने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गया है। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (आंतरिक सुरक्षा) एस.सी.एल. दास ने पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार वाघा में संयुक्त सचिव स्तर की दूसरी द्विपक्षीय बैठक के बाद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रतिदिन दोनों प्रकार से व्यक्तिगत रूप से या समूह में पांच हजार तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा जाने की अनुमति होगी।

Published: undefined

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी ओर से ढांचागत बाधाओं को उजागर किया और संदेश दिया कि वे चरणबद्ध तरीके से कई भारतीय प्रस्तावों को समायोजित करने में सक्षम हो सकते हैं। भारतीयों ने विशेष अवसरों पर अतिरिक्त 10 हजार तीर्थयात्रियों को करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने की अनुमति देने की मांग उठाई।

Published: undefined

रावी के पार पाकिस्तान के नरोवाल जिले में करतारपुर मंदिर है, जहां सिख धर्म के संस्थापक, गुरु नानक देव ने अपने अंतिम दिन बिताए थे, और सिख समुदाय के लिए अत्यं श्रद्धेय हैं। यह गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक मंदिर से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • उत्तर भारत बना आग की भट्टी, बांदा में 48°C, जानिए देश के किन हिस्सों में सूरज सबसे ज्यादा उगल रहा आग

  • ,
  • शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड में आया बड़ा मोड़, बंगाल पुलिस ने जिसे मुख्य शूटर समझ गिरफ्तार किया, CBI ने कर दिया रिहा

  • ,
  • राजीव गांधी की पुण्यतिथि: राहुल गांधी बोले- भारत को समृद्ध बनाने का जो सपना पापा ने देखा था उसे मैं साकार करूंगा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: चंडीगढ़ के कई स्कूलों को फिर मिले बम धमकी वाले ईमेल, पुलिस और बम स्क्वॉड ने चलाया सर्च ऑपरेशन

  • ,
  • 'नेतन्याहू बेहद खफा थे', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री के बीच फोन पर तीखी बहस: अमेरिकी मीडिया