देश

फादर्स डे आज, गूगल ने मदर्स डे की थीम पर डूडल बनाकर दिया एक अनोखा संदेश

फादर्स डे एक ऐसा दिन है जब आप अपने पिता को यह जता सकते हैं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं और उनका आपके जीवन में क्या महत्व है। सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर लोग अपने पिता को शुभकामनाएं, बधाई और धन्यवाद दे रहे हैं।

फोटो: स्क्रीन शॉट
फोटो: स्क्रीन शॉट फादर्स डे पर गूगल ने बनाया डूडल

जून महीने के तीसरे रविवार को बतौर फादर्स डे दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दिन को याद करते हुए गूगल ने अपने ही अंदाज में इस फादर्स डे पर संदेश दिया है। गूगल ने एक खास डूडल तैयार किया है। अपने इस डूडल में गूगल ने रंग बिरंगे हाथ के 6 पंजों को डायनासोर के रूप में दिखाया है। इस पर क्लिक करते ही फादर्स डे की स्टोरीज का पेज खुल जाता है।

इस साल के फादर्स डे वाले गूगल डूडल की खास बात यह है कि इस डूडल को गूगल ने मदर्स डे वाले डूडल की थीम पर ही बनाया है। मदर्स डे का गूगल डूडल भी कुछ इसी तर्ज पर था जिसमें हाथ के पंजों को डायनासोर के रूप में दिखाया गया था।

यह एक ऐसा दिन है जब आप अपने पिता को यह जता सकते हैं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं और उनका आपके जीवन में क्या महत्व है। इस दिन को पिता के लिए काफी खास माना जाता है। सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर लोग अपने पिता को शुभकामनाएं, बधाई और धन्यवाद दे रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट न मिलने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!