देश

'नौकरी में आरक्षण न देना पड़े इसलिए परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक करा रही सरकार', बीजेपी पर जमकर बरसे अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने समाज के हर वर्ग को धोखा दिया है और उन्होंने लोगों से चुनाव में ‘इंडिया’ गुट को विजयी बनाकर ‘‘संविधान और देश को बचाने’’ की अपील की।

फोटो: @samajwadiparty
फोटो: @samajwadiparty 

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक कराने की कोशिश कर रही है ताकि सरकारी नौकरियों में युवाओं को आरक्षण न देना पड़े।

कन्नौज संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार अखिलेश यादव ने शनिवार को यहां रसूलाबाद में एक जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जबसे बीजेपी की सरकार आयी हर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो रहा है और इस सरकार में 10 भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक हुए।

यादव ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर पेपर लीक करा रही है ताकि उसे युवाओं को नौकरी न देनी पड़े।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया, ''अगर नौकरी देनी पड़ी तो उन्हें आरक्षण देना पड़ेगा। आरक्षण न देना पड़े इसलिए जानबूझकर प्रश्नपत्र लीक कराने का काम कर रहे हैं।''

उन्होंने बीजेपी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि 10 साल में किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बीजेपी से किसान, नौजवान, उद्योगपति सब नाराज हैं।

यादव ने महंगाई और चुनावी बॉण्ड मुद्दे पर भी बीजेपी पर निशाना साधा।

यादव ने कहा कि बीजेपी ने समाज के हर वर्ग को धोखा दिया है और उन्होंने लोगों से चुनाव में ‘इंडिया’ गुट को विजयी बनाकर ‘‘संविधान और देश को बचाने’’ की अपील की।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'दुपहिया 2' की रिलीज डेट अनाउंस और आईफा अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे करण जौहर-वरुण धवन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ममता को EC ने दिया पार्टी नाम, फुटबॉल प्लेयर होगा चिह्न, निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या

  • ,
  • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मस्जिद के पास विस्फोट, 15 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल,बढ़ने लगा मौत का आंकड़ा

  • ,
  • बिहार: बाढ़ग्रस्त शेखपुरा में लोगों ने अधिकारियों को बनाया बंधक, पुलिसकर्मियों के हथियार छीनने की कोशिश, किया हंगामा

  • ,
  • 'यदि निर्वाचन आयोग दबाव में फैसले लेता है तो लोकतंत्र खतरे में है', TMC मामले को लेकर संजय राउत का आरोप