देश

दिल्ली से पटना लौटे नीतीश कुमार का भव्य स्वागत, साथ में ललन सिंह भी रहे मौजूद

पटना हवाई अड्डा से बाहर निकलने के बाद गाड़ी पर बैठकर मुख्यमंत्री आवास के लिए निकल गए। नीतीश के पटना पहुंचने के दौरान सबसे गौर करने वाली बात थी कि उनके साथ पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह भी रहे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार की शाम पटना पहुंचे। पटना हवाई अड्डा पर पहुंचने के बाद उनका भव्य स्वागत किया गया। नीतीश कुमार के साथ पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह भी रहे।

हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री के बतौर अध्यक्ष लौटने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में जेडीयू कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने जमकर नीतीश कुमार के समर्थन में नारे लगाए।

पटना हवाई अड्डा से बाहर निकलने के बाद गाड़ी पर बैठकर मुख्यमंत्री आवास के लिए निकल गए। नीतीश के पटना पहुंचने के दौरान सबसे गौर करने वाली बात थी कि उनके साथ पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह भी रहे।

कहा जा रहा है कि इन दोनों नेताओं के साथ आने का मकसद यह जताना है कि नीतीश कुमार की ललन सिंह से कोई नाराजगी नहीं है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और खुद नीतीश के नाम का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद नीतीश के हाथ में पार्टी की कमान सौंप दी गई।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स