देश

गुजरात सरकार का यू-टर्न, स्कूलों का खुलना टला, अहमदाबाद में रात का कर्फ्यू

गुजरात सरकार ने राज्य में कोरोना के मामले बढ़ते देख स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने के निर्णय पर यू-टर्न ले लिया है। साथ ही सरकार ने राज्य की वित्तीय राजधानी अहमदाबाद में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाने का भी फैसला किया है।

फोटो: आईएएनएस
फोटो: आईएएनएस 

गुजरात सरकार ने राज्य में कोरोना के मामले बढ़ते देख स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने के निर्णय पर यू-टर्न ले लिया है। साथ ही सरकार ने राज्य की वित्तीय राजधानी अहमदाबाद में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाने का भी फैसला किया है। राज्य सरकार ने गुरुवार की रात को कहा कि स्कूल और कॉलेजों को फिर से खोलने के फैसले को 'स्थगित' कर दिया गया है।

Published: 20 Nov 2020, 2:28 PM IST

बता दें कि दिवाली के त्योहार के बाद विशेषकर अहमदाबाद में कोरोनावायरस मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है। लिहाजा सरकार ने 11 नवंबर को विचार-विमर्श करके 23 नवंबर से स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने का फैसला करते हुए इस संबंध में निर्देश भी दे दिए थे।

Published: 20 Nov 2020, 2:28 PM IST

शिक्षा मंत्री भूपेन्द्र सिंह चूडास्मा ने पहले चरणबद्ध तरीके से शिक्षा संस्थानों को खोलने की बात कही थी। साथ ही ऑनलाइन ऐजुकेशन जारी रखने के भी निर्देश दिए थे। हालांकि प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलने पर कोई निर्णय नहीं हुआ था। सरकार ने कहा था कि वह 11 नवंबर के फैसले के कार्यान्वयन पर प्रतिक्रिया का विश्लेषण करने के बाद आगे निर्णय करेगी।

सरकार के इस कदम की जनता ने खासी आलोचना हुई थी और अब सरकार को अपना फैसला रद्द करना पड़ा है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 20 Nov 2020, 2:28 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 20 Nov 2020, 2:28 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस बोली- ये चोरी नहीं डकैती है

  • ,
  • 'सुप्रीम कोर्ट से जांच, ट्रस्ट भंग हो', राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस ने RSS-BJP पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट छोड़ा

  • ,
  • 'भारत के लोग वेनेजुएला के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं', खड़गे ने जानमाल के भारी नुकसान पर दुख जताया

  • ,
  • देहरादून: प्रेमनगर में बैरिकेडिंग करती रही पुलिस, दूसरे रास्ते शहर में घुसे निहंग, 2 घंटे तक पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीन