देश

'‘गुजरात मॉडल’ का ट्रांसफ़ॉर्मर उत्तर प्रदेश में जल गया, जबरदस्ती जोड़े गये तारों से निकल रही चिनगारी', अखिलेश यादव का तंज

अखिलेश यादव ने यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की बिजली संकट को नियंत्रित करने में विफलता पर एक समाचार रिपोर्ट भी साझा की। शर्मा गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के दौरान पीएमओ में अपनी सेवा दे चुके हैं।

'‘गुजरात मॉडल’ का ट्रांसफ़ॉर्मर उत्तर प्रदेश में जल गया, जबरदस्ती जोड़े गये तारों से निकल रही चिनगारी', अखिलेश यादव का तंज
'‘गुजरात मॉडल’ का ट्रांसफ़ॉर्मर उत्तर प्रदेश में जल गया, जबरदस्ती जोड़े गये तारों से निकल रही चिनगारी', अखिलेश यादव का तंज फोटोः वीडियोग्रैब

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में बिजली संकट को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में बिजली संकट 'गुजरात मॉडल' की विफलता को दर्शाता है।

Published: undefined

अखिलेश ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में बृहस्पतिवार को कहा, "उत्तर प्रदेश में ‘गुजरात मॉडल’ का ट्रांसफ़ॉर्मर जल गया है… ज़बरदस्ती जोड़े गये तारों में अब चिंगारी निकल रही है… मीटर बिना बिजली के दौड़ रहे हैं और भाजपाइयों के पीछे जनता।”

इसी पोस्ट में यादव ने सवाल उठाते हुए कहा “बड़ों-बड़ों के प्रशिक्षक ख़ुद ही फ़ेल हो गये हैं, उनके शिष्य का क्या? जनता पूछ रही है कि ये भाजपाई किसी समस्या के आने पर हाथ क्यों उठा देते हैं?”

Published: undefined

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी के मौसम में हो रही बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर विपक्ष की आलोचना के बीच ये टिप्पणी आई है।

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की बिजली संकट को नियंत्रित करने में विफलता पर एक समाचार रिपोर्ट भी साझा की। शर्मा गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के दौरान पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी सेवा दे चुके हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined