देश

गुजरात: अहमदाबाद में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन

पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन बुधवार को अहमदाबाद के रिलीफ रोड एरिया में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ काफी वक्त गुजारा।

फोटो: Twitter @NJCP_INDIA
फोटो: Twitter @NJCP_INDIA इफ्तार पार्टी में पहुंची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन बुधवार को अहमदाबाद के रिलीफ रोड एरिया में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ काफी वक्त गुजारा और उनसे बातचीत की।

इस इफ्तार पार्टी में वे अपने साथ खाने-पीने की काफी चीजें लेकर पहुंची थीं। उन्होंने अपने हाथों से खिलाकर कई रोजेदारों का रोजा तुड़वाया। इफ्तार पार्टी शहर के राहत रोड इलाके में आयोजित की गयी थी।

जशोदाबेन पीएम मोदी के गृहनगर वडनगर से करीब 35 किमी दूर ब्राह्मणवाडा गांव में रहती है, जो राज्य के मेहसाणा जिले में आता है। जशोदाबेन रिटायर्ड स्कूल टीचर है और सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहती हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: गौतम गंभीर ने तीन टेस्ट की श्रृंखला की वकालत की और जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन निदेशक नियुक्त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • युद्ध के बीच ईरान ने बढ़ाई हथियार बनाने की रफ्तार, उत्पादन दोगुना करने का दावा, बढ़ेगी ट्रंप की टेंशन

  • ,
  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी

  • ,
  • क्या गाज़ा नरसंहार में है भारत की भागीदारी? इजरायल के न खत्म होने वाले युद्धों के लिए भेजे जा रहे भारतीय हथियार