देश

‘एक साल तक तुम्हें यहीं खड़ा रख सकता हूं’, बीजेपी मंत्री के बेटे ने महिला कॉन्स्टेबल को दी धमकी, वीडियो वायरल

भारतीय जनता पार्टी के एक मंत्री के बेटे ने महिला कॉन्स्टेबल को धमकाते हुए कहा, ‘ मैं एक साल तक तुम्हें यहीं खड़ा रख सकता हूं।’ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कुमार कनानी के बेटे प्रकाश का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो: सोशल मीडिया

सत्ता में होने की हनक सिर्फ उस पद पर बैठे नेता को ही नहीं होता, बल्कि उसका परिवार भी अपने आप को कानून से ऊपर समझता है। ऐसा ही एक ममला गुजरात से सामने आया है। यहां भारतीय जनता पार्टी के एक मंत्री के बेटे ने महिला कॉन्स्टेबल को धमकाते हुए कहा, ‘ मैं एक साल तक तुम्हें यहीं खड़ा रख सकता हूं।’ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कुमार कनानी के बेटे प्रकाश का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में कथित तौर से प्रकाश महिला पुलिसकर्मी सुनीता यादव को धमकाते हुए सुनाई दे रहा है। यह भी खबर है कि महिला पुलिस अधिकारी ने इससे परेशान होकर इस्तीफा दे दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला कॉन्स्टेबल सुनीत यादव ने बीते बुधवार की रात सूरत के मानगढ़ चौक के पास बीजेपी मंत्री के बेटे प्रकाश और उनके दोस्तों को कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन कर घूमने के आरोप में रोका था। मंत्री जी के बेटे ने मास्क भी नहीं लगाया था जिसपर सुनीता ने उनसे सवाल पूछे। जनसत्ता की खबर के मुताबिक प्रकाश का एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें वो यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ‘मेरे पास पावर है। 365 दिन तक तुम्हें यहीं खड़ा कर सकता हूं। इसके बाद महिला कॉन्स्टेबल प्रकाश को कड़ा जवाब देते हुए कहती हैं कि वो उनके या उनके पिता की नौकरानी नहीं हो जो वो उन्हें एक साल तक यहां खड़ा कर सकते हैं।’

खबरों के मुताबिक कॉन्स्टेबल सुनीता इस पूरे घटना की जानकारी अपने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को भी देती हैं। इस क्लिप में कथित तौर पर वो अपने अपने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को फोन पर इस घटना के बारे में सूचना देती सुनाई दे रही हैं। वो अपने सीनियर पुलिसकर्मी को बताती हैं कि उन्होंने रात के वक्त कर्फ्यू तोड़ कार से घूम रहे 5 लोगों को रोका है। इनमें विधायक कनानी के बेटे भी हैं। वो कहती हैं कि प्रकाश उन्हें धमकी दे रहे हैं और गालियां दे रहे हैं। लेकिन सुनीत के सीनियर ने उनसे कहा कि वो वहां से चली जाएं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 12 Jul 2020, 5:21 PM IST

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला