देश

क्या एकनाथ शिंदे ने बम की फ्रैक्ट्री बनाई है? संजय राउत ने बागी सांसदों पर लगाया धमकी देने का आरोप

संजय राउत ने कहा कि आखिर इन लोगों के पास बम कहां से आया? क्या एकनाथ शिंदे ने बम की फ्रैक्ट्री बनाई है? इस तरह से एक सांसद को बागी सांसदों द्वारा धमकी देने की जांच होनी चाहिए।

क्या एकनाथ शिंदे ने बम की फ्रैक्ट्री बनाई है? संजय राउत ने बागी सांसदों पर लगाया धमकी देने का आरोप
क्या एकनाथ शिंदे ने बम की फ्रैक्ट्री बनाई है? संजय राउत ने बागी सांसदों पर लगाया धमकी देने का आरोप फोटो: IANS

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि कुछ बागी सांसदों ने उन्हें धमकी देते हुए कहा है कि अगर कोई उनके बारे में बोलेगा, तो बम से हमला कर देंगे। इस तरह की धमकी बहुत ही गंभीर है। मैंने इस संबंध में मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेंद्र भारती को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

Published: undefined

उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि अगर हमारी सेना को पाकिस्तान पर हमला करना होता है, तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुमति लेते हैं कि हमला करना है या नहीं? इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सवाल करते हैं कि क्या करना है? बागी सांसद तो सीधा बोल रहे हैं कि हम बम से हमला करेंगे। इस तरह खुलेआम धमकी देना कतई सही बात नहीं है, ऐसी स्थिति में उन सभी की जांच होनी चाहिए।

Published: undefined

संजय राउत ने कहा कि आखिर इन लोगों के पास बम कहां से आया? क्या एकनाथ शिंदे ने बम की फ्रैक्ट्री बनाई है? इस तरह से एक सांसद को बागी सांसदों द्वारा धमकी देने की जांच होनी चाहिए। मैंने इस संबंध में मुंबई के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। मैं खुद इस मामले को लेकर कोर्ट जाऊंगा? हम सब इन लोगों के खिलाफ आंदोलन भी करेंगे। मैं किसी की भी धमकी से डरने वाला नहीं हूं।

Published: undefined

संजय राउत ने कहा कि अगर देश में अराजकता फैलती है, तो आप लोगों ने नोटबंदी क्यों लगाई थी? कोरोना काल में एपेडेमिक एक्ट क्यों लगाया गया? जाहिर सी बात है कि संविधान में इन तमाम स्थितियों से निपटने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि भाजपा के लोग संविधान को नहीं मानते हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined