देश

मुंबई में भारी बारिश से लोगों का जीना मुहाल, 13 उड़ानें और कई ट्रेनें रद्द

मुंबई में लगातार बारिश ने कई इलाकों के लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। कुर्ला सहित कई इलाकों में पानी भर गया है। जिसके चलते यातायात कई जगहों पर ठप हो गई है।

फोटो: Twitter
फोटो: Twitter 

मुंबई में भारी बारिश ने कई इलाकों के लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। भारी बारिश की वजह से कुर्ला सहित कई इलाकों के सड़कों पर पानी भर गया है। जिसके चलते यातायात कई जगहों पर ठप हो गया है। कई वाहनों के बीच रास्तों में फंस जाने की वजह से लोगों में अफरातफरी का माहौल है। बारिश की वजह से स्कूल-कॉलेज को बंद रखने के लिए निर्देश दिए गये है।

बारिश के चलते वेस्टर्न रेलवे समेत मध्य रेलवे की 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि दो सेंट्रल रेलवे की ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। जबकि मुंबई से दिल्ली जाने वाले कम से कम 13 विमान देरी से उड़ान भर रहे हैं, और 15 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। 56 उड़ानों को गोवा, बंगलुरु, दिल्ली और हैदराबाद के रास्ते डायवर्ट कर दिया गया है। मुंबई एयरपोर्ट का मुख्य रनवे बंद होने की वजह से छह अंतरराष्ट्रीय विमानों को मुंबई से दिल्ली डायवर्ट किया गया है।

बारिश के कारण रात भर कई स्टेशनों पर फंसे यात्री हालत में सुधार के बाद आज सुबह अपने-अपने घर पहुंचे। मौसम विभाग के अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि अगले 24 घंटे तक बारिश होने की संभावना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 20 Sep 2017, 2:03 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!