देश

हिमाचल प्रदेश: पीएम मोदी की धर्मशाला रैली में जा रही छात्रों से भरी बस पलटी, 35 छात्र घायल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने घायल छात्रों को लंज सीएचसी में भर्ती करा दिया है। जहां उनका इलाज जारी है। घायल छात्रों की उम्र 20 से 24 साल के बीच बताई जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में छात्रों से भरी बस पलटी

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंज में छात्रों से भरी एक बस पलट गई है। हादसे में 35 छात्र घायल हो गए हैं। खबरों के मुताबिक, कंप्यूटर सेंटर के यह छात्र पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए धर्मशाला जा रहे थे। इस दौरान लंज में यह बस हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौके पर कोई सुविधा न होने की वजह से जमीन पर लिटाकर छात्रों का प्राथमिक इलाज किया गया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने घायल छात्रों को लंज सीएचसी में भर्ती करा दिया है। जहां उनका इलाज जारी है। घायल छात्रों की उम्र 20 से 24 साल के बीच बताई जा रही है। गौरतलब है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला में एक रैली है। इसी रैली में शामिल होने के लिए यह छात्र जा रहे थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 27 Dec 2018, 1:14 PM IST

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए