देश

हैदराबाद: दो ट्रेनों की टक्कर में करीब एक दर्जन लोग घायल, गलत सिग्नल बना हादसे की वजह

करीब 10 बजकर 40 मिनट पर लिंगमपल्ली-फलकनुमा MMTS प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंची। कथित तौर पर ट्रेन का लोकोमोटिव इंजन बिना सिग्नल के शुरू हुआ, जिसके बाद ट्रेन पहले से ही प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर खड़ी कुरनूल सिटी-सिकंदराबाद शिलाई एक्सप्रेस से टकरा गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हैदराबाद के काचिगुड़ा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक MMTS ट्रेन पास खड़ी अन्य ट्रेन से जा टकराई, जिसमें करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए।। घायलों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, एक MMTS ट्रेन थी जबकि दूसरी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन थी।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम ने मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू किया। हादसे के बाद ट्रेन का लोकोमोटिव पायलट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया जिसे बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर लिंगमपल्ली-फलकनुमा MMTS (ट्रेन नंबर- 47178) प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंची। कथित तौर पर ट्रेन का लोकोमोटिव इंजन बिना सिग्नल के शुरू हुआ, जिसके बाद ट्रेन पहले से ही प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर खड़ी कुरनूल सिटी-सिकंदराबाद शिलाई एक्सप्रेस( ट्रेन नंबर-47178) से टकरा गई।

हादसे की खबर मिलने के बाद केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए कहा, "हैदराबाद में ट्रेन हादसे की खबर मिली है. सहायता और निगरानी के लिए अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए गए हैं।"

उन्होंने कहा, "दुर्घटना स्थल पर रेलवे प्रशासन घायलों के इलाज के लिए सहायता प्रदान कर रहा है और उनकी व्यवस्था कर रहा है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध