देश

अगर परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचा तो..., लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर बेटी रोहिणी ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी

रोहिणी आचार्य ने 'एक्स' पर लिखा, "सात खून के आरोपी रहे मुख्यमंत्री की सरकार की ओर से लालू और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती का फैसला परिवार को नुकसान और शारीरिक क्षति पहुंचाने की नीयत से ही लिया गया है।"

लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर बेटी रोहिणी ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी
लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर बेटी रोहिणी ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी फोटो: IANS

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी बीच लालू यादव-राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कवर में कटौती के बाद दिखावे की सुरक्षा रखने का कोई औचित्य ही नहीं है। इसके साथ ही, सरकार को चेतावनी देते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा कि अगर परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचा तो इसके अंजाम का अंदाजा सरकार को नहीं है।

सम्राट सरकार को चेतावनी 

रोहिणी आचार्य ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सात खून के आरोपी रहे मुख्यमंत्री की सरकार की ओर से लालू और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती का फैसला परिवार को नुकसान और शारीरिक क्षति पहुंचाने की नीयत से ही लिया गया है।"

उन्होंने आगे कहा, "सुरक्षा कवर में कटौती के बाद दिखावे की सुरक्षा रखने का कोई औचित्य ही नहीं है, इसके मद्देनजर ही राबड़ी देवी ने अपने आधिकारिक आवास से सुरक्षाकर्मियों को वापस किए जाने का निर्णय लिया है।"

रोहिणी आचार्य ने पोस्ट में लिखा, "सम्राट सरकार को ये जान लेना चाहिए कि बिहार की करोड़ों जनता ही लालू-राबड़ी देवी और उनके परिवार का सुरक्षा कवच है। अगर लालू, राबड़ी देवी और परिवार के किसी भी सदस्य को एक खरोंच भी आई थी तो अंजाम क्या होगा, इसका अंदाजा शायद सम्राट चौधरी और उनकी सरकार को नहीं है।"

रोहिणी आचार्य की अपील 

रोहिणी आचार्य ने पोस्ट में लिखा, "तमाम लालूवादियों से मेरी अपील है कि आप सब भारी संख्या में राबड़ी देवी के आधिकारिक आवास पहुंच कर बदले की भावना से काम कर रहे मुख्यमंत्री को ये सीधा, साफ और कड़ा संदेश दें कि आप सब ही लालू परिवार की असली सुरक्षा और ढाल हैं। पूरा देश और पूरा बिहार देख रहा है कि कैसे बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री व उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है और बिहार की जनता ही बदले की भावना से की गई हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देगी।"

लालू-राबड़ी और तेजस्वी ने सुरक्षा लौटाए 

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी 'जेड प्लस' सुरक्षा हटाए जाने के बाद नाराज हैं। शनिवार को लालू यादव और पत्नी राबड़ी देवी ने सुरक्षा में तैनात बाकी पुलिसकर्मियों को भी वापस लौटा दिया।

 इसी तरह तेजस्वी यादव ने वन पोलो रोड स्थित अपने सरकारी आवास के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी से वापस भेज दिया। इसके बाद एक भी सुरक्षाकर्मी पोलो रोड में उपस्थित नहीं है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CJP का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, वांगचुक ने वीडियो जारी कर अनशन तोड़ने की बताई वजह, 17 मेट्रो स्टेशन आज भी बंद

  • ,
  • छात्रों की मांगें पूरी हुए बिना मंत्रियों के हाथों जूस पीकर वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दिपके ने कहा- प्रधान के इस्तीफे तक चलेगा आंदोलन

  • ,
  • मोदी का वीडियो संदेश: पेपर लीक पर कठोर बिल लाएंगे, राहुल गांधी का पलटवार- छात्रों की मांग तो प्रधान का इस्तीफा है

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है