
देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 21 मार्च तक देशभर में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। पूर्वोत्तर से लेकर उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत तक मौसम सक्रिय रहने के संकेत हैं, जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
Published: undefined
उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 18 से 20 मार्च के बीच सक्रिय रहेगा। इसके चलते हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली और राजस्थान के मैदानी इलाकों में 19-20 मार्च को गरज-चमक, बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
Published: undefined
पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक का दौर जारी रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड- मणिपुर- मिजोरम- त्रिपुरा क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी चेतावनी है।
पूर्व और मध्य भारत के पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और विदर्भ में 17 से 21 मार्च के बीच बारिश, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना जताई गई है। यहां 20-21 मार्च के आसपास 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं।
Published: undefined
दक्षिण भारत के तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में 21 मार्च तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
इसी बीच बेंगलुरु में हाल ही में तेज बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। कर्नाटक के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह का मौसम देखने को मिला।
पश्चिम भारत में महाराष्ट्र में 19 मार्च तक और गुजरात-गोवा में 18-19 मार्च के दौरान बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
Published: undefined
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में पहले तापमान बढ़ेगा, लेकिन इसके बाद 5-7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। वहीं मध्य और दक्षिण भारत में भी बारिश के कारण तापमान में कमी आने की संभावना है।
IMD ने कई राज्यों में ओलावृष्टि और 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। फिलहाल 21 मार्च तक देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम अस्थिर बना रहेगा।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined