देश

मध्य प्रदेश के 14 जिलों में औसत से कम हुई बारिश, किसान परेशान

मध्य प्रदेश में 51 में से 14 जिलों के किसान अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। भोपाल, सागर, देवास, अनूपपुर, बालाघाट, सतना, हरदा, धार, बैतूल और अलीराजपुर समेत कई जिलों में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया मध्य प्रदेश के 14 जिलों में औसत से कम हुई बारिश

मॉनसून के लगभग ढाई महीने गुजर जाने के बाद भी मध्य प्रदेश के 14 जिलों में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। आधिकारिक तौर पर जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस साल मॉनसून के दौरान 1 जून से 18 अगस्त तक 51 में से 14 जिले अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। भोपाल, सागर, देवास, अनूपपुर, बालाघाट, सतना, हरदा, धार, बैतूल, अलीराजपुर, अशोकनगर, छतरपुर, सिवनी और डिंडोरी जिलों में औसत से कम बारिश दर्ज हुई है। ऐसे में बारिश कम होने से इन जिलों के किसान परेशान हैं।

वहीं, राज्य के 4 जिलों भिंड, नीमच, उमरिया और सिंगरौली में सामान्य से 20 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।

Published: undefined

प्रदेश के दतिया, मुरैना, सीधी, टीकमगढ़, शिवपुरी, आगर-मालवा, सीहोर, दमोह, रतलाम, रायसेन, जबलपुर, उज्जैन, शाजापुर, होशंगाबाद, मंडला, श्योपुरकलां, गुना, कटनी, मंदसौर, इंदौर, नरसिंहपुर, रीवा, ग्वालियर, विदिशा, बुरहानपुर, शहडोल, झाबुआ, पन्ना, खंडवा, राजगढ़, बड़वानी, खरगोन और छिंदवाड़ा जिलों में सामान्य बारिश हुई है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस बोली- ये चोरी नहीं डकैती है

  • ,
  • 'सुप्रीम कोर्ट से जांच, ट्रस्ट भंग हो', राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस ने RSS-BJP पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट छोड़ा

  • ,
  • 'भारत के लोग वेनेजुएला के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं', खड़गे ने जानमाल के भारी नुकसान पर दुख जताया

  • ,
  • देहरादून: प्रेमनगर में बैरिकेडिंग करती रही पुलिस, दूसरे रास्ते शहर में घुसे निहंग, 2 घंटे तक पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीन