देश

वाराणसी में हिंदू-मुस्लिम भाई बहनों ने पेड़-पौधों को राखी बांधी, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

शेख मोहम्मद आसिफ ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहनों के रिश्तों का खूबसूरत त्यौहार है। मेरा मानना है कि पर्यावरण संरक्षण मौजूदा समय की सबसे बड़ी जरूरत है। आज हम लोगों ने वृक्षारोपण किया और पेड़ को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच सबसे अनोखी तस्वीर वाराणसी से सामने आयी है। जहां मुस्लिम भाई बहनों ने पेड़-पौधों को राखी बांधकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

लगातार पर्यावरण में हो रहे बदलाव और गर्मी को देखते हुए मुस्लिम बहनों ने पौधों की आरती उतारी और चंदन लगाया। साथ ही पौधों पर राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर हुस्ना बेगम ने कहा, "जैसे हम भाईयों को राखी बांधते हैं, वैसे ही हम पौधों को राखी बांध रहे हैं। ऑक्सीजन की इतनी ज्यादा जरूरत हो गई है कि हमें पेड़ लगाना जरूरी हो गया है। मेरी सबसे अपील है कि पेड़ लगाएं। पौधों पर राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का हम लोगों ने संदेश दिया है।"

वहीं अब्दुल सलाम ने कहा कि मुस्लिम और हिंदू बहनों ने हमें राखी बांधी। हम लोगों ने संकल्प लिया था कि सबसे पहले हम लोग पेड़-पौधों को राखी बांधेंगे। पर्यावरण संरक्षण आज के समय में बेहद जरूरी है। गार्डन में आकर हम लोगों ने वृक्षारोपण किया और पेड़-पौधों को राखी बांधकर एक संदेश दिया।

शेख मोहम्मद आसिफ ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहनों के रिश्तों का खूबसूरत त्यौहार है। मेरा मानना है कि पर्यावरण संरक्षण मौजूदा समय की सबसे बड़ी जरूरत है। आज हम लोगों ने वृक्षारोपण किया और पेड़ को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है। पेड़ रहेगा तो पर्यावरण बचेगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहार उपचुनाव: बांकीपुर में ‘नीतीश कुमार’ को 149 और ‘लालू प्रसाद यादव’ को मिले 81 वोट, जानें क्या है पूरा माजरा

  • ,
  • छात्र-युवा आक्रोश और चंदा चोरी कांड ने डुबाई बांकीपुर में बीजेपी की नैया, नितिन नबीन के नेतृत्व पर भी सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने पर लगी अंतरिम रोक 10 अगस्त तक बढ़ाई गई

  • ,
  • बांकीपुर उपचुनावः बीजेपी के 'गढ़' से उभरे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के करीबी नीरज कुमार को भारी मतों से हराया

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: निफ्टी के स्पॉट और फ्यूचर्स क्लोजिंग में दिखा बड़ा अंतर, ट्रेडर्स ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल