देश

‘इंडिया’ गठबंधन ने लोकसभा चुनावों में BJP को करारा जवाब दिया, JDU, TDP के समर्थन के बिना सरकार नहीं चला सकते मोदी: खड़गे

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में खड़गे ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन ने हालिया लोकसभा चुनावों में बीजेपी को करारा जवाब दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी अल्पमत सरकार चला रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी अल्पमत सरकार चला रहे हैं। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘अल्पमत’’ सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं जो अपने सहयोगी दलों जनता दल-यूनाइटेड (जेडी-यू) और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के समर्थन के बिना काम नहीं कर सकती।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में खड़गे ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन ने हालिया लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को करारा जवाब दिया और उसकी सीटों की संख्या को 240 तक सीमित कर दिया, जो बहुमत के 272 के आंकड़े से काफी कम है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सीट की संख्या 2019 की 303 सीट से भी कम है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल होने वाली पार्टियों की बढ़ती संख्या के कारण बीजेपी की राजनीतिक योजनाओं को झटका लगा है। उन्होंने बीजेपी को ‘‘जहर’’ करार देते हुए कहा कि इसे चखने की कोई जरूरत नहीं है।

लोकसभा चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी ने आंध्रप्रदेश में 16 और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी जेडी(यू) ने बिहार में 12 सीटों पर जीत दर्ज की। दोनों पार्टियां बीजेपी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पीएम मोदी छात्रों की चिंता छोड़ राजशाही के शौक में लगे हैं... मनोज झा ने जन्मदिन पर कार्यक्रम पर साधा निशाना

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: कई हसीनाओं को पछाड़ बनीं देश का पहला 'लक्स' चेहरा, मजबूरी की एक्टिंग ने बनाया सिनेमा का सुपरस्टार!

  • ,
  • आकाश आनंद को एक और मौका दे सकती हैं मायावती, बोलीं- अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें, तो हो सकता है विचार

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज