देश

मौसम का डबल अटैक: देश के 11 राज्यों में आंधी-बारिश, कई हिस्सों में लू का अलर्ट, जानें UP-बिहार, दिल्ली का हाल

देशभर में मौसम का डबल असर दिख रहा है जहां 11 राज्यों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है जबकि राजस्थान समेत कई राज्यों में लू की चेतावनी जारी है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

देशभर में मौसम ने दोहरा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। एक ओर कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी है, वहीं दूसरी तरफ कई हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने 11 राज्यों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहं, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 13-14 अप्रैल के लिए लू की चेतावनी दी गई है।

Published: undefined

11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, असम, केरल, त्रिपुरा और नगालैंड समेत कई राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। इन इलाकों में 50 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि शिमला, लाहौल-स्पीति, मंडी, कुल्लू, सोलन, चंबा, किन्नौर, ऊना और कांगड़ा में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है।

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है, जबकि पंजाब और हरियाणा में भी तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।

Published: undefined

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बढ़ेगा तापमान

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में 13 अप्रैल को सुबह तेज हवाएं चलने का अनुमान है, लेकिन दोपहर तक तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में पूर्वी हिस्सों में बारिश का अलर्ट है, जबकि पश्चिमी यूपी में लू चलने की चेतावनी दी गई है। लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, नोएडा, मथुरा, कानपुर, गाजीपुर, मेरठ और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में भीषण गर्मी का असर रहेगा। लखनऊ का तापमान 36/22 डिग्री रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, सतना और अन्य जिलों में भी गर्मी का प्रकोप रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Published: undefined

राजस्थान-बिहार में लू का खतरा, दक्षिण में अलग ट्रेंड

राजस्थान में 13 अप्रैल से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, अजमेर, भरतपुर, चुरू, हनुमानगढ़, सीकर और बूंदी में लू जैसी स्थिति बनी रहेगी।

बिहार में भी गर्मी का असर रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश राहत दे सकती है। पटना, गया, सिवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और अन्य जिलों में गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत में तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, खासकर कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली और पश्चिमी घाट क्षेत्रों में 13 से 17 अप्रैल के बीच हल्की बारिश की संभावना है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों, पुडुचेरी और कराईकल में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

Published: undefined

जम्मू-कश्मीर से पूर्वोत्तर तक असर

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर, पुलवामा, कुलगाम, शोपियां, बारामूला, अनंतनाग, कठुआ, उधमपुर, रियासी, रामबन और गांदरबल में आंधी-बारिश का अलर्ट है, जिससे तापमान 1-2 डिग्री तक गिर सकता है।

कुल मिलाकर देश में मौसम का यह दोहरा पैटर्न आने वाले दिनों में लोगों के लिए चुनौती बना रहेगा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined