देश

भारत पाक रेंजर्स ने दिवाली पर कुछ ऐसा किया जिसपर विश्वास करना है मुश्किल!

कच्छ सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने दिवाली के शुभ अवसर पर पाकिस्तान रेंजर्स के साथ मिठाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कच्छ सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने दिवाली के शुभ अवसर पर पाकिस्तान रेंजर्स के साथ मिठाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ। कच्छ में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात गुजरात फ्रंटियर के बीएसएफ जवानों ने गुरुवार को पाकिस्तान रेंजर्स को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

आईएएनएस से बात करते हुए, बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर डीआईजी एमएल गर्ग ने कहा, "पड़ोसी देश के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों की ओर से यह एक अच्छा अवसर है। हमारी ओर से दिवाली, 15 अगस्त, 26 जनवरी और विभिन्न त्योहारों जैसे ईद, 14 अगस्त, जो उनका स्वतंत्रता दिवस है, उनकी तरफ से हम मिठाइयों का यह आदान-प्रदान करते हैं।"

गर्ग ने कहा, "सभी बटालियनों के कमांडेंट यह आदान-प्रदान करते हैं। हमारी चार बटालियन पाकिस्तान के साथ कच्छ सीमा पर तैनात हैं, इसलिए हमारे कमांडेंट और उनकी तरफ से कमांडिंग अधिकारियों के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान होता है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन, आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'