देश

'महंगाई मैन' मोदी का चाबुक फिर चला, CNG की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, महंगाई मैन' मोदी का चाबुक फिर चला, सीएनजी के दाम आज फिर बढ़े। 15 मई को 2 रुपए और 17 मई को 1 रुपए। अब तक सरकार ने सीएनजी 3 रुपए महंगी कर दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सीएनजी की कीमतों में पिछले दो दिन में दूसरी बार बढ़ोतरी होने पर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि 'महंगाई मैन' का चाबुक फिर चला है और सरकार ने अब तक सीएनजी 3 रुपए महंगी की है।

  • कांग्रेस पार्टी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "'महंगाई मैन' मोदी का चाबुक फिर चला, सीएनजी के दाम आज फिर बढ़े। 15 मई को 2 रुपए और 17 मई को 1 रुपए। अब तक सरकार ने सीएनजी 3 रुपए महंगी कर दी है। चुनाव खत्म होते ही, सरकार की वसूली चालू हो गई।"

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने तंज कसते हुए 'एक्स' पोस्ट में कहा, "राष्ट्रहित में सीएनजी के दाम बढ़ाए गए। सीएनजी पिछले 3 दिनों में 3 रुपए महंगा की गई है। बस ऐसे ही हौले हौले झटके दिए जाएंगे। आप हंस-हंस के यह सितम सहे जाइए।"

दिल्ली में रविवार को सीएनजी की कीमतों में 1 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई। सिर्फ दो दिनों में यह दूसरी बार बढ़ोतरी हुई। नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 80.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत अब 88.70 रुपए प्रति किलोग्राम है।

इससे पहले शुक्रवार को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया। उस समय दिल्ली में सीएनजी की दर बढ़कर 79.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई थी।

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमतों में लगभग 3 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में लगभग 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी भी हुई थी। इस बदलाव के बाद दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.67 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

ईंधन की कीमतों में यह उछाल पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट की लगातार नाकेबंदी के बीच आया है। वैश्विक तेल और गैस व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा इसी संकरे मार्ग से होकर गुजरता है और आपूर्ति में रुकावटों के कारण अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • क्या गाज़ा नरसंहार में है भारत की भागीदारी? इजरायल के न खत्म होने वाले युद्धों के लिए भेजे जा रहे भारतीय हथियार

  • ,
  • 'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान, PDA से घबराई भाजपा बदल रही परिभाषा', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

  • ,
  • मध्य प्रदेश की शराब टेंडर प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच की मांग, जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा