अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: पहाड़ों से लेकर समुद्र तक देश के हर कोने में लोगों ने किया योग, देखें तस्वीरें
शुक्रवार को 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में योग का आयोजन किया गया। इस दौरान आम लोगों के अलावा तमाम राजनेताओं ने योग किया। सेना और अर्धसैनिक बल के जवानों ने भी पहाड़ों में माइनस 20 डिग्री तापमान के बीच योग किया।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
भारत समेत दुनिया भर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान देश में कई इलाकों में योग का आयोजन किया गया। पहाड़ों से लेकर नदियों तक और शहर से लेकर गांवों समेत कई दुर्गम जगहों पर लोगों ने योग किया। 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने रांची में 40 हजार लोगों के साथ योग किया।
फोटो: सोशल मीडिया
लद्दाख में आईटीबीपी के जवानों ने 18000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 20 डिग्री तापमान में योग किया।
फोटो: सोशल मीडियाफोटो: सोशल मीडिया
आईएनएस सिन्धुध्वज पनडुब्बी पर योग करते भारतीय नौसेना के जवान।