देश

राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की जांच, कांग्रेस ने कहा : 'हमें दिक्कत नहीं', लेकिन...

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। लेकिन, चुनाव आयोग ऐसे ही प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के हेलीकॉप्टर को चेक करे। चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संस्था है, जिसके अधीन इस समय कानून-व्यवस्था है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड ने तमिलनाडु के नीलगिरी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की जांच की है। इस पर दिल्ली में कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जांच से हमें दिक्कत नहीं। लेकिन, आप सबके हेलीकॉप्टर की जांच कीजिए।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। लेकिन, चुनाव आयोग ऐसे ही प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के हेलीकॉप्टर को चेक करे। चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संस्था है, जिसके अधीन इस समय कानून-व्यवस्था है। 'सांच को आंच नहीं', आप चाहे कितनी भी जांच कर लीजिए।

चुनाव आयोग से जुड़ी टीम ने सोमवार को तमिलनाडु के नीलगिरी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर की जांच की थी। हेलीकॉप्टर के नीलगिरी में उतरने के बाद फ्लाइंग स्क्वाड ने तलाशी ली। राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड जा रहे थे, जहां उनकी प्रचार सभाएं हैं। राहुल गांधी वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान होना है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेलः एशियन गेम्स में भारत की दोनों टेबल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची और गंभीर ने की अमित शाह से मुलाकात

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं', बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर भड़के राहुल गांधी

  • ,
  • बिहार के जमुई कांड पर भड़की कांग्रेस, कहा- शाम सात बजे के बाद कोई लड़की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?

  • ,
  • सिनेजीवनः रॉ संस्थापक काओ पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर और बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन

  • ,
  • जन्मदिन विशेषः लंबे संघर्ष के बाद बॉलीवुड के 'बैड मैन' बने गुलशन ग्रोवर, कभी कई दिनों तक खाली पेट भी सोना पड़ा था