देश

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में हुई मुठभेड़ में मारे गए गजनवी फोर्स के 2 आतंकी, जानें कैसे सीमा पर कर पहुंचे भारत

पुंछ जिले में हुई मुठभेड़ में जम्मू और कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ) के दो आतंकी मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने एक और आतंकी को धर दबोचा है।

फोटो : IANS
फोटो : IANS 

पुंछ जिले में हुई मुठभेड़ में जम्मू और कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ) के दो आतंकी मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने एक और आतंकी को धर दबोचा है।

आईएएनएस को एक टेलीग्राम चैनल के माध्यम से अपने सूत्रों से यह सूचना मिली कि रविवार को ये आतंकी मार गिराए गए हैं। इनकी पहचान साजिद और बिलाल के रूप में की गई है और ये दोनों जैश के गजनवी फोर्स से संबंधित हैं।

Published: undefined

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकियों ने तीन दिन पहले नियंत्रण रेखा से होकर पुंछ में प्रवेश किया था और इसके बाद शोपियां और पुंछ को आपस में जोड़ने वाली दुरान पोसाना इलाके में मुगल रोड के पास एक संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों और पुलिस का इनसे सामना हुआ।

Published: undefined

साल की शुरुआत में भारतीय खुफिया रिपोर्टों में खुलासा हुआ कि गजनवी फोर्स का गठन पाकिस्तान के ही जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन द्वारा किया गया है, जिसमें कई प्रशिक्षित आतंकी शामिल हैं, जो भारत में पुलवामा हमले की ही तरह वारदातों को अंजाम देते हैं। 14 फरवरी, 2019 में पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

Published: undefined

जम्मू डिवीजन के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने कहा कि मारे गए दो आतंकी पाकिस्तान के ही थे। इनके पास से दो एके 47 राइफल, एक यूबीजीएल और थुरया सैटफोन बरामद किया गया है।

यह मुठभेड़ जम्मू और कश्मीर में चल रहे जिला विकास परिषद चुनाव के छठे चरण के दौरान हुई है। जम्मू व कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, चुनाव में कुल मतदान 51 प्रतिशत हुआ है। जम्मू संभाग में 68 प्रतिशत और कश्मीर संभाग में 31 प्रतिशत वोट डाले गए हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...