देश

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम मुठभेड़ में मार गए दोनों आतंकी निकले पाकिस्तानी नागरिक, जैश के लिए करते थे काम

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर क्षेत्र के महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से बताया गया कि कुलगाम-शोपियां जिले में 2018 से आतंकवादी की श्रेणी में रखा गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मिरहमा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में हुई है। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी। "मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों की पहचान पाकिस्तान के निवासी सुल्तान पठान और जबीउल्लाह के रूप में हुई है।"

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर क्षेत्र के महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, "उन्हें कुलगाम-शोपियां जिले में 2018 से आतंकवादी की श्रेणी में रखा गया था।"

पुलिस ने कहा कि कुलगाम के मिरहमा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में कुलगाम पुलिस के इनपुट के आधार पर, पुलिस और सेना द्वारा एक संयुक्त घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया।

जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उनके पास से दो एके राइफल, सात एके मैगजीन और 9 हथगोले सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया