देश

राज्यसभा में आज पेश किया जाएगा जम्मू-कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल, लोकसभा से मिल चुकी है मंजूरी

जम्मू-कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल के पास होने के बाद जम्मू-कश्मीर में आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को राज्य सरकार की नौकरियां पाने में मदद मिलेगी।

फोटो:सोशल मीडिया
फोटो:सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा। गृहमंत्री अमित शाह इस बिल को पेश करेंगे। जम्मू-कश्मीर के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए यह बिल लाया गया था। पिछले दिनों भारी हंगामे के बाद लोकसभा से इस बिल को मंजूरी मिल गई थी।

इस बिल के पास होने के बाद जम्मू-कश्मीर में आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को राज्य सरकार की नौकरियां पाने में मदद मिलेगी।

बता दें कि केंद्र सरकार मौजूदा सत्र में एक के बाद एक बिल पास किए जा रही है। जानकारी के मुताबिक मौजूदा सत्र में मोदी सरकार ने 35 अलग-अलग बिलों को पास करने का लक्ष्य रखा है। इसी बात को देखते हुए केंद्रीय मंत्रीमंडल की सहमती से जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की सीमा 6 महीने के लिए बढ़ा दी गयी थी। पहले यह सीमा 3 जुलाई को समाप्त होने वाली थी। वहीं 26 जुलाई को समाप्त होने आला लोकसभा का मौजूदा सत्र अब 9 अगस्त को समाप्त होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • संयुक्त राष्ट्र बैठक से पहले अमेरिका की 'नो एंट्री', राष्ट्रपति पेजेश्कियन की टीम को वीजा देने से मना किया

  • ,
  • खेलः एशियन गेम्स में भारत की दोनों टेबल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची और गंभीर ने की अमित शाह से मुलाकात

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं', बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर भड़के राहुल गांधी

  • ,
  • बिहार के जमुई कांड पर भड़की कांग्रेस, कहा- शाम सात बजे के बाद कोई लड़की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?

  • ,
  • सिनेजीवनः रॉ संस्थापक काओ पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर और बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन