देश

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के त्राल में सुरक्षा बलों से हुए मुठभेड़ में 6 आतंकी मारे गए

जम्मू-कश्मीर में त्राल के अवंतीपोरा में 6 आतंकियों के मारे जाने के बाद सुरक्षा बल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि कही इस इलाके में कोई और आतंकी तो नहीं छिपा है। इलाके की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया जम्मू-कश्मीर में त्राल के अवंतीपोरा में हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 6 आतंकियों को मारे गए

जम्मू-कश्मीर में त्राल के अवंतीपोरा में हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 6 आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकवादियों में से जाकिर मूसा के आतंकवादी संगठन अंसार गजवत-उल हिंद से जुड़ा भी एक आतंकवादी शामिल है। सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया। जैसे ही जवान आतंकियों के ठिकाने पर पहुंचे उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई यह आतंकी मारे गए। आतंकियों के मारे जाने के बाद मौके से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में किसी भी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है।

आतंकियों के मारे जाने के बाद सुरक्षा बल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि कही इस इलाके में कोई और आतंकी तो नहीं छिपा हुआ है।इलाके की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इलाके में आने जाने वालों की तलाशी ली जा रही है।

इससे पहले पिछले हफ्ते सुरक्षा बलों ने पुलवामा में हुए मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया था। इसमें मोस्ट वॉन्टेड आतंकि जहूर भी मारा गया था। तीनों आतंकियों के मारे जाने के बाद स्थानीय लोगों की सुरक्षा बलों से झड़प हो गई थी। झड़प के दौरान सुरक्षा बलों की ओर से की गई फायरिंग में कई स्थानीय नागरिक मारे गए थे। इसके बाद घाटी में और तनाव बढ़ गया था। सुरक्षा बलों से झड़प में मारे गए स्थानीय लोगों के विरोध में अलगाववादियों ने बंद भी बुलाया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Dec 2018, 10:29 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?