देश

पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या

जानी मानी पत्रकार गौरी लंकेश की मंगलवार सरेशाम बेंगलुरु में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

नवजीवन ग्राफिक्स
नवजीवन ग्राफिक्स  जानी मानी पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 8.30 बजे गौरी लंकेश अपने राजारेश्वरी स्थित घर के गेट खड़ी थीं। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उन्हें तीन गोलिया लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

गौरी लंकेश पूर्व पत्रकार और लेखक पी लंकेश की बेटी थीं। वे कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय अखबारों में लेख लिखती थीं। गौरी लंकेश एक पत्रिका लंकेश पत्रिके का प्रकाशन करती थीं।

गौरी की हत्या बिल्कुल उसी तरह की गयी है जिस तरह दो साल पहले तर्कवादी एम एम कल्बुर्गी की हत्या की गयी थी।

गौरी लंकेश की हत्या पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से सच को दबाया नहीं जा सकता।

हत्या की कर्नाटक के गृहमंत्री रामालिंगा रेड्डी ने निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है

पत्रकारिता जगत में इस घटना से शोक की लहर है। वरिष्ठ पत्रकार राना अय्यूब ने लिखा है कि मंगलवार दिन में ही उनकी गौरी लंकेश से बात हुयी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Sep 2017, 10:38 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो