देश

ट्वीट कर बुरी फंसी कंगना रानौत, मुंबई में आपराधिक शिकायत दर्ज, 10 नवंबर को होगी सुनवाई

अक्सर अपने ट्वीट के कारण चर्चा में रहने वाली कंगना के लिए वही ट्वीट ही मुसीबत बनती नजर आ रही है। मुंबई पुलिस को लेकर कंगना ने जो ट्वीट किए थे उस पर अब कंगना के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अपने बयानों की वजह से विवादों में रहने वाली कंगना रानौत अब फंसती नजर आ रही हैं। अक्सर अपने ट्वीट के कारण चर्चा में रहने वाली कंगना के लिए वही ट्वीट ही मुसीबत बनती नजर आ रही है। मुंबई पुलिस को लेकर कंगना ने जो ट्वीट किए थे उस पर अब कंगना के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है। ऐसे में मामले में 10 नवंबर को सुनवाई होगी। कुछ दिन पहले कंगना ने कई ऐसे ट्वीट्स किए जो सुर्खियों में रही थी। उनके ट्वीट पर कई सारे लोगों ने आपत्ति भी जताई थी। कंगना ने अपने ट्वीट्स में मुंबई शहर और पुलिस के बारे में काफी आपत्तिजनक बातें कही थीं। इसके बाद कंगना के खिलाफ मुंबई के अंधेरी कोर्ट में एक आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है।

मामला धारा 124 ए (देशद्रोह), 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा, सद्भाव के रख रखाव के लिए पूर्वाग्रह के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने) और 295-ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, जिसका उद्देश्य भारतीय दंड संहिता के) अपने धर्म का अपमान करके धार्मिक भावनाओं को ठेस को लेकर किया गया है।

कंगना ने अपने ट्वीट में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके से कर डाली थी। इससे मुंबई के कई लोग कंगना पर भड़कते दिखे थे। कंगना के खिलाफ कई ट्वीट्स सामने आए थे। कंगना यहीं नहीं रुकी थीं उन्होंने मुंबई पुलिस और बीएमसी के कर्मचारियों को बाबर की सेना तक कह डाला था।

गौरतलब है कि एक और मामले में कंगान और उनकी बहन को मुंबई पुलिस ने समन जारी किया है। उस मामले में कंगना और रंगोली को 26 और 27 अक्टूबर को एक जांच अधिकारी के सामने पेश होना है। पुलिस के मुताबिक, कंगना रानौत के खिलाफ मुंबई के एक स्थानीय अदालत के आदेश पर बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 23 Oct 2020, 1:03 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!